No icon

24hnbc

धर्मनिरपेक्ष संविधान सद्भाव साझा मोर्चा द्वारा एकजुटता प्रदर्शन

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । धर्मनिरपेक्ष संविधान सद्भाव साझा मोर्चा के तत्वाधान में बीते दिन डॉक्टर अंबेडकर चौक सिविल लाइन बिलासपुर में देश - प्रदेश में धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक संविधान विरोधियों द्वारा किए जा रहे सांप्रदायिक नफरत हिंसा के विरोध में धर्मनिरपेक्ष संविधान पक्षधरो एवं हिजाब मुद्दे पर कर्नाटक की छात्रा मुस्कान के प्रतिरोध के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शन सभा का आयोजन किया गया।प्रदर्शन सभा के पश्चात जुलूस कलेक्टोरेट जाकर इस मुद्दे पर माननीय राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जायेगा। इसके समर्थन में अनेक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।एकजुटता प्रदर्शन सभा में लखन सुबोध (DS3MवGSSकेंद्रीय संयोजक एवं प्रस्तुत कार्यक्रम नियंत्रक), कार्यक्रम संचालन एम.डी. सतनाम केंद्रीय संगठन GSS, मोहम्मद आसिफ अली मानवाधिकार सोशल एक्टिविस्ट, अजय आनंद सचिव लोक समता शिक्षण समिति LS3 आदि संगठन के पदाधिकारी गण शामिल थे।
राज्य