No icon

24hnbc

आज मानिकपुरी पनिका समाज का प्रदेश स्तरीय चुनाव

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। मानिकपुरी पनिका समाज का प्रदेश स्तरीय चुनाव रविवार 30 जनवरी को होने जा रहा है। चुनाव को लेकर समाज में भारी उत्साह है। निर्वाचन पद्धति से होने जा रहे चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष के चुनाव होने थे मगर नामांकन दाखिला के बाद दो पदो का निर्वाचन निर्विरोध हो जाने के कारण 3 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा ।प्रदेश उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष ,महासचिव और सचिव पद के लिए निर्वाचन 30 जनवरी को कराया जाएगा ।उपाध्यक्ष पद पर गोकुल गोकुल दास और कोषाध्यक्ष पद पर लोकनाथ मानिकपुरी निर्विरोध निर्वाचित हुए है ।अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं ।ये प्रत्याशी हैं प्रीतम दास माणिक बिलासपुर, ओमप्रकाश मानिकपुरी रायपुर, श्रवणदास मानिकपुरी रायपुर और सुमन दास मानिकपुरी राजनांदगांव अध्यक्ष पद के लिए दावेदार है। इसी तरह महासचिव पद के लिए दो दावेदार प्रकाश दास मानिकपुरी रायपुर और जगदीश दास राजन महासमुंद चुनाव लड़ रहे हैं ।सचिव पद के लिए सुद्धु दास मानिकपुरी बलोदा बाजार और तुलसी दास मानिकपुरी बिलासपुर प्रमुख दावेदार है ।पहली बार लोकतांत्रिक विधि से हो रहे इस चुनाव के लिए मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के सभी जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों नगर अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ ही सक्रिय समाज सेवी संगठनों के पदाधिकारियों को मौका दिया गया है 30 जनवरी को होने वाली समाजिक निर्वाचन के लिए सभी जिलों की जिला मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश मानिकपुरी गरियाबंद (पूर्व राष्ट्रीय सामाजिक न्यायाधीश )संरक्षक देव धार महंत ( पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष )और संरक्षक जी डी मानिकपुरी भाटापारा (राष्ट्रीय गौरव से सम्मानित) के निर्देशन में चुनाव आयोजित किया जा रहा है।