24hnbc
जंगल विभाग की बेजा कार्यवाही से बिफरे भूमिपुत्र कर दी सड़क जाम
- By 24hnbc --
- Friday, 14 Jan, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
मुंगेली/ लोरमी । लोरमी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और जल जंगल जमीन पर बाहरी लोग के कब्जे से परेशान होकर क्षेत्र के आदिवासियों ने कल शाम 4:00 बजे से लोरमी के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आदिवासी इस बात को लेकर उग्र थे कि उनके कुछ साथियों को जंगल विभाग के लोगों ने घर में घुसकर उठाया बिना किसी बात के उनके साथ मारपीट की आदिवासियों ने चक्का जाम को स्थानीय कांग्रेस नेता ने भी सहयोग किया और इन्हीं की मध्यस्थता से रात्रि 9:00 बजे मुख्य मार्ग से आदिवासियों ने हटना स्वीकार किया। ऐसा कहा जाता है कि लोरमी के जंगलों में इन दिनों बाहरी लोगों के द्वारा लगातार दखलअंदाजी की जा रही है । जल जंगल जमीन पर जंगल विभाग के कुछ कर्मचारियों को अपनी ओर मिलाकर भूमि पुत्रों के साथ बेजा कार्यवाही कराई जाती है।


