24hnbc
आरएसएस जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के रडार पर, मुख्यालय समेत कई स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
- By 24hnbc --
- Thursday, 06 Jan, 2022
24hnbc.com
समाचार - महाराष्ट्र
नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय समेत कई अहम ठिकाने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर हैं. इस बात का खुलासा खुद नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने किया है. इस जानकारी के बाद सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्म्द के रडार पर हैं. उन्होंने बताया कि जैश ने नागपुर के संवेदनशील ठिकानों की रैकी की है
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरएसएस मुख्यालय परिसर और उसके आस-पास फोटोग्राफी और ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है. इसी तरह से अहम ठिकानों को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है अमितेश कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों ने करीब दो-तीन महीने पहले नागपुर में रैकी की थी. इसके बारे में अधिकारियों को बाद में पता चला. लेकिन फिर भी नागपुर पुलिस के अधिकारियों ने ज़रूरी कदम नहीं उठाए थे.


