24hnbc
सरकारी धन का खुलकर हुआ था दुरुपयोग
- By 24hnbc --
- Saturday, 01 Jan, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । नगर निगम में समाहित होने वाली ग्राम पंचायत लिंगियाडीह के जनप्रतिनिधियों ने सरकारी पैसे का सुनियोजित षड्यंत्र कर के निजी हित में इस तरह दुरुपयोग किया कि अपना लाभ और सरकार के धन से बनने वाली योजनाओं में आम जनता का नुकसान इसका सटीक उदाहरण लोयला स्कूल रोड पर एसईसीएल बाउंड्री के ठीक सामने बना हुआ लगभग 12 दुकानों का कॉन्प्लेक्स है इसी कॉन्प्लेक्स के पीछे सब्जी के फुटकर व्यापारियों के लिए चबूतरे बनाए गए जब फुटकर व्यापारियों के लिए सब्जी के चबूतरे पीछे बने तो उसके सामने दुकानें क्यों बना दी गई । पीछे जाने के लिए साधारण तौर पर 14 -15 फ़ीट का एक रास्ता बना दिया गया है सामने की दुकान भी दो तरफ सटर वाली बनाई गई एक ही जनप्रतिनिधि ने सामने की एक दुकान ली और पीछे की तीन से चार यह दुकाने ग्राम पंचायत में मालिकाना हक के साथ नीलामी की । पीछे के सब्जी चबूतरे बर्बाद हो रहे हैं गंदगी अवैध शराबखोरी के अड्डे बन रहे हैं और सब्जी विक्रेता अभी भी शाम के वक्त सड़क पर ट्रैफिक को जाम लगाते हुए व्यवसाय करते हैं इसी तरह एसईसीएल बाउंड्रीवॉल से लगी हुई खाली जमीन पर लोहे की गुमटीयां बनाकर रखवाई गई थी। गुमटीयां तो जंग खाकर खराब हो रही है किंतु गुमटी से बड़े प्रति वर्ग फीट स्थान पर पक्का निर्माण हो रहा है जो कि किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता जिन भी लाभार्थियों को गुमटी दी गई थी उसे जमीन का पट्टा नहीं दिया गया था ऐसे में गुमटी धारक गुमटी के स्थान पर पक्का निर्माण कैसे करा सकता है असल में नगर पालिक निगम बिलासपुर ग्राम पंचायतों की बेशकीमती संपत्ति का उचित रखरखाव नहीं कर रहा और कभी भी पूर्व सरपंच गुपचुप तरीके से अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं।


