24hnbc
मिनीमाता का संदेश हमेशा समरसता का रहा पक्षधर
- By 24hnbc --
- Sunday, 26 Dec, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। मिनीमाता गुरुद्वारा समिति और सतनामी समाज, सर्वसमाज के हित में बहुजन सुखाय बहुजन हिताय का लक्ष्य वाक्य लेकर मिनीमाता को हमेशा याद रखती है। और इस परिपेक्ष में पंचपेडी में समिति ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मस्तूरी के साथ बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कार्यक्रम में आमंत्रित किया प्रभारी मंत्री ने मिनीमाता के संसदीय योगदान को याद रखते हुए समाज की गुरुद्वारा के लिए 20 लाख की घोषणा की, मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस के इस घोषणा से समाज के बीच सकारात्मक संदेश गया देश में इन दिनों जिस तरह के विभाजनकारी तत्व काम कर रहे हैं उसमें संत गुरु घासीदास और मिनीमाता के संदेश ही सामाजिक समरसता की न्यू रख सकते है। मस्तूरी कि मिनीमाता समिति के अध्यक्ष सुखराम खूटे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा सामाजिक समरसता का होता है और हम हमेशा बाबा के सामाजिक संदेश को आगे रखते हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाज में महिलाओं के अधिकारों के लिए मिनीमाता का संदेश हमेशा प्रसांगिक है उन्होंने कार्यक्रम के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पूरी कार्यकारिणी का धन्यवाद दिया जिन्होंने समरसता के संदेश को अहमियत दी गौरतलब है कि मस्तूरी में भारतीय जनता पार्टी का विधायक है और कांग्रेस की कमान नागेंद्र राय के हाथों में जब से आई है वह संगठनात्मक स्तर पर पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं। पत्रकारवार्ता में चंद्र राय बर्मन, गेंद राम जांगड़े, सुखराम खूटे, दिलेश्वर कुमार धृतलहरें रहे उपस्थित थे


