No icon

24hnbc

कमाई करोड़ों की बजट का रोना खराब पड़ी तौल मशीन

24hnbc.com
समाचार - कोरबा / बिलासपुर
बिलासपुर। शासन का विभाग जो विभाग सरकार को डेढ़ से 2 हजार करोड रुपए का राजस्व कमा कर देता है उसके अधिकारी अपने विभाग को इतना भी बजट नहीं देते कि विभाग अपनी नापतोल की मशीनों को ठीक करा ले। यह मामला कोरबा के खनिज विभाग का है पिछले 4 साल से उरगा और कटघोरा खनिज चौकी के कांटे 4 साल से खराब पड़े हैं इन दोनों नामों से कुसमुंडा, गेवरा, मानिकपुर, बलगी, दीपका, सुराकछार के कोल माइंस से रखें कोयला लादकर निकलती है कोयला परिवहन में लगे ठेकेदार वहीं पर मुट्ठी गर्म करके केवल खनिज की रूटीन पर्ची लेकर निकलते हैं और उसी खनिज पर्ची को दिखाकर खनिज नाके से निर्धारित टैक्स देकर आगे बढ़े जाते हैं इस तरह कोयले की चोरी दो स्थानों पर एक सी हो रही है पहला पॉइंट माल लदान के तुरंत बाद है और दूसरा पॉइंट खनिज नाका है। यह बात समझ नहीं आती की विभाग के पास बजट की कमी है या जानबूझकर ऊपर का पैसा कमाने के लिए कांटे को खराब कर कर रखा गया है शासन और कोल इंडिया दोनों को इस तरीके से करोड़ों की क्षति होती है।