No icon

24hnbc

आवासीय कॉलोनियों के विकास अनुमति के लिये हेल्प डेस्क तैयार, बिल्डर्स और आर्किटेक्ट को मिलेगी सुविधा

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । आवासीय कॉलोनियों के विकास अनुमति हेतु सी.जी.आवास सॉफ्टवेयर के अंतर्गत प्रकरणों के सफलतापूर्वक निराकरण के लिये नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में हेल्प डेस्क तैयार किया गया है। हेल्प डेस्क में कार्यालयीन समय पर बिल्डर एवं आर्किटेक्ट अपनी समस्या के समाधान एवं सुझाव के लिये कार्यालय के सहायक संचालक योजना श्री रोहित गुप्ता मो.नं. 99811-58011 एवं वरिष्ठ मानचित्रकार श्री एस.सी.पटेल मो.नं. 80850-84316 से संपर्क कर सकते हैं।