24hnbc
एनसीपी के छत्तीसगढ़ ईकाई ने मनाया पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन
- By 24hnbc --
- Sunday, 12 Dec, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
आज दिनांक 12 दिसंबर 2021 को महामहिम शरद पवार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर पुराना बस स्टैंड में पूजपूजा, अर्चना करने के बाद उनकी लंबी दीर्घ आयु की कामना की गई, उसके बाद गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद लोगों को फल व कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव रामेश्वर केवट, चेयरमैन संजय सिंह चाैहन, प्रदेश प्रवक्ता नीलेश विश्वास, प्रदेश सचिव अभिषेक निषाद, प्रदेश सचिव रमेश पांडेय,लोकसभा बिलासपुर प्रभारी सियाराम वर्मा जी, बेलतरा विधानसभा प्रभारी गुड्डा सूर्यवंशी एवं जिला पदाधिकारियों थे।


