No icon

24hnbc

शासकीय नजूल जमीन पर चल रहा अवैध निर्माण दिखाई नहीं देता निगम को.....

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। यह मामला चाटापारा स्थित नजूल शासकीय भूमि सीट नंबर 17 प्लॉट नंबर 5 क्षेत्रफल 6895 वर्ग फुट का है। दस्तावेजों के अनुसार यह भूमि शासकीय नजूल भूमि है तथा वर्तमान में नगर पालिक निगम बिलासपुर के व्यवस्था धीन है यह जमीन अंतू लाल पेट्रोल पंप से अरपा सेतु की ओर जाते समय दाएं हाथ पर स्थित है। शिकायत के अनुसार शासकीय नजूल भूमि पर इन दिनों महाजीत सिंह धुप्पर जिनकी जमीन भी इसी क्षेत्र में है वे अपनी भूमि छोड़ नजूल शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से निर्माण करा रहे हैं नीचे 6 दुकाने और ऊपर एक हाल सीट नंबर 17 प्लॉट नंबर 5-6 का संधारण खसरा स्पष्ट करता है कि यह जमीन शासकीय नजूल भूमि है जो कि नगर पालिक निगम बिलासपुर के व्यवस्थाधीन हैं किंतु इस जमीन पर निजी व्यक्ति द्वारा व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा है। सूचना का अधिकार के अंतर्गत कार्यपालन अभियंता अरपा विशेष क्षेत्र प्राधिकरण यह कहता है कि उक्त भवन का अनुज्ञा प्राप्त नहीं किया गया है ऐसे में यह समझ नहीं आता कि निगम के कर्मचारियों की इतनी बड़ी फौज को यह अवैध निर्माण क्यों नहीं दिखाई देता है। निर्मित होने वाली दुकानों को बाजार में 70 लाख से एक करोड़ के बीच बेचा जा रहा है अवैध निर्माण वाले इस स्थान पर नीचे ही 6 दुकाने हैं ऊपर भी कंस्ट्रक्शन है खुलेआम मुख्य मार्ग पर स्थित इस प्लॉट पर अवैध निर्माण चल रहा है और निगम के जिम्मेदार अधिकारी आराम से इस अवैध निर्माण को होता देख रहे हैं।