No icon

24hnbc

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का यह कैसा आचरण

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। स्वच्छता अभियान में विशेष रैंकिंग रखने वाला बिलासपुर नगर पालिक निगम स्मार्ट सिटी यदि चौराहों पर डिवाइडर पर बैनर पोस्टर पर नेगेटिव मार्किंग होती तो बिलासपुर का नंबर कहां लगता इस शहर में एक भी चौराहा जिसमें ट्रैफिक सिग्नल वाले भी चौराहे शामिल हैं बगैर पोस्टर बैनर के नहीं हैं अग्रसेन चौक स्थित चौराहे पर तो इतना बैनर पोस्टर रहता है कि किसी भी दिशा से ट्रैफिक लाइट का दर्शन ही नहीं होता लाल लाइट दर्शन ही नहीं होता एक को रुका देखकर दूसरे रुकते हैं यदि एक व्यक्ति ने भी सिग्नल गलत तरीके से पार किया तो उसके देखा देखी अनजाने ही अन्य भी निकल जाते हैं और इस सब के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि ट्रैफिक लाइट दिखाई ही नहीं देती तो सिग्नल के चलने ना चलने का गणना कैसे दिखाई दे। हर चौराहे पर किसी किरतन का, कभी त्यौहार का, कभी संविधा दिवस का, बैनर पोस्टर लगा ही रहता है यदि यह सब नहीं हुआ तो नेताओं के जन्म दिवस है ही जाने कितने दिन पहले से बैनर पोस्टर लगे होते हैं। प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी होसला ही नहीं रखते कि बैनर पोस्टर हटा दे ।