24hnbc
उच्च न्यायालय, हवाई अड्डा वाली नगर पंचायत सफाई में फिसड्डी
- By 24hnbc --
- Tuesday, 23 Nov, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर को स्वच्छता के लिए महामहिम से पदक मिला है किंतु बिलासपुर निगम से सटे हुए स्थानीय निकाय सफाई में क्या हालत है इसका एक उदाहरण बोदरी नगर पंचायत है। पहले यह समझ ले कि बोदरी व्हीआईपी श्रेणी में कैसे आता है । नगर पंचायत में एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय मौजूद है और अब जिले का हवाई अड्डा बिलासा के नाम से जाना जाता है भी इसी क्षेत्र में है। अब जानते हैं बोदरी की सफाई का सच वार्ड नंबर 7 में सब्जी मार्केट है और यहीं पर एक सुलभ कंपलेक्स भी स्थित है दोनों के मध्य खाली पड़े मैदान में कचरे का ढेर लगा है यह कचरा सब्जियों का नहीं है पूरा कचरा प्लास्टिक का है जिसका उपयोग प्रतिबंधित है इस मैदान में जहां एक ओर निजी क्षेत्र ने दुकानें बनाकर व्यवसाय प्रारंभ कर रखा है वहीं पर स्थानीय निकाय ने सब्जी मंडी खुली है किंतु इस वार्ड में पानी के लिए कोई सार्वजनिक व्यवस्था नहीं की गई है। दुकानदारों ने बताया कि वह अपने घर से जरूरत का पानी लाते हैं सफाई, पेयजल, रोड की हालत पर हमने स्थानीय निकाय के अध्यक्ष महोदय परदेसी ध्रुवंशी से बात हुई उन्होंने बताया कि जनसंख्या की दृष्टि से हमें नगर पालिक का दर्जा मिलना चाहिए। तभी बजट बढ़ेगा और अमला भी अभी तो 15 वार्डों के नगर पंचायत में 15 सफाई कर्मचारी हैं जिसमें से चार हाई कोर्ट कॉलोनी, चार हवाई अड्डा की स्थाई ड्यूटी पर चले जाते हैं दो छुट्टी पर रहते हैं इस तरह 5 लोगों के बीच 15 वार्डो की सफाई का काम है। कचरा उठाने के लिए मात्र दो गाड़ी हैं और उन्हीं दो गाड़ियों से पानी की व्यवस्था भी करनी है ऐसे में सफाई प्राथमिकता के आधार पर की जाती है पानी के मामले में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बोरिंग के माध्यम से बेतहाशा भूजल का दोहन हुआ और स्थिति यह रही की पानी टैंकरों का बिल ही 42 लाख तक होता था उन्होंने बताया कि धीरे धीरे समस्याओं पर नियंत्रण का प्रयास हो रहा है असल मामला अमले और बजट का है इन दोनों की उपलब्धता से ही सफाई होती है जब तक यह नहीं है जो है उसमें ही अधिकम परिणाम दिया जा रहा है।
( समाचार संकलन - नम्रता सिंह )


