24hnbc
11 नवंबर को होगा डोलोमाईट उत्खनन के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई
- By 24hnbc --
- Thursday, 28 Oct, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । डोलामाईट माईन, ग्राम हरदी तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर स्थित कुल क्षेत्रफल 5.03 हेक्टेयर में प्रस्तावित डोलामाईट (गोड़ खनिज) उत्खनन क्षमता - 75000 टन प्रतिवर्ष हेतु श्री जसबीर सिंह चावला द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसकी पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई 11 नवम्बर 2021 को दोपहर 12 बजे ग्राम हरदी तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर में नियत किया गया है।
जन सुनवाई में कोविड के तहत् जारी गाईडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी, मास्क एवं सेनेटाइजर आदि का उपयोग किया जाएगा।


