No icon

24hnbc

धान खरीदी हर हाल में 1 नवंबर से हो अन्यथा होगा आंदोलन

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । धान खरीदी 1 नवंबर से चालू हो इस मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष और बिलासपुर जिले के सभी भाजपा विधायकों ने एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देने के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने घोषणा पत्र में की वे कृषक का दाना दाना खरीदेंगे पर खरा उतरना तो दूर समय पर धान खरीदी नहीं कर पा रहे हैं छोटे किसानों है अगले महीने सब का त्यौहार है। स्कूल खुल चुके हैं छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसान अपना धान अन्यत्र बेचने मजबूर होगा यदि सरकार एक तारीख से धान खरीदी प्रारंभ नहीं करती तो भाजपा सड़क का आंदोलन करेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब खरीदी मूल्य 25 सौ प्रति क्विंटल से काम नहीं चलेगा ₹300 अतिरिक्त दिया जाए जिसे केंद्र ने घोषित किया है। साथ ही धान का मूल्य एकमुश्त दिया जाए ना कि किस्तों में पूर्व के 2 वर्षों का बोनस भी शीघ्र ही दिया जाए। पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक रजनीश सिंह, कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडे, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि उपस्थित थे।