24hnbc
तो क्या देश में विकास के लिए काम करते हैं यहां के ठेकेदार
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। एक तरफ निर्माण क्षेत्र में काम आने वाले सामानों की कीमतें आसमान चढ़ी हैं वहीं दूसरी ओर देश प्रेम से ओतप्रोत ठेकेदार पीडब्ल्यूडी में 14%, नगर पालिक निगम में 24 % ब्लों में काम कर रहे हैं। जब एस ओ आर रेट से इतने नीचे जाकर ठेका लेंगे और एक निश्चित प्रतिशत की एफडी करेंगे तो कमाएंगे कितना इससे दो ही बात समझ में आती है या तो जबरदस्त गुणवत्ता विहीन काम होता है जिसमें अधिकारियों का परसेंटेज भी निकालना है या अपने घर से धन लगाकर पूरे ठेकेदार राष्ट्र निर्माण में डटे हुए। एक तीसरा पक्ष भी जानकार लोग बताते हैं उनका कहना है कि सरकारी ठेकों में अन्य धंधों से दो नंबर में कमाई रकम एक नंबर होने आती है ठेके में यदि 20% ,14% यहां तक कि 60% भी घाटा हो जाए और दो नंबर की रकम एक नंबर में बदल जाए तो नुकसान क्या है। जब ट्रांसपोर्टर 30 दिन की हड़ताल में जाता है कारण बढ़ती हुई डीजल की कीमत होती है तब ठेकेदार निर्माण कार्यों की लागत से परेशान होकर एबब पर ठेका क्यों नहीं लेते, पीडब्ल्यूडी के आसपास जानकारी लेने से पता चला की हाल ही में दीवारों पर कलर का एक ठेका तो 60 % ब्लो पर लिया गया है । आने वाले कुछ ही दिनों में जब सरकारी इमारतें नए कलर में नजर आए तब ध्यान से देखिएगा कि यह ठेका 60% ब्लों पर लेकर ठेकेदार पूरा कैसे करता है और कैसे आर्थिक लाभ में रहता है ऐसे ठेकेदारों को तो 15 अगस्त 26 जनवरी के दिन नागरिक सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।


