No icon

24hnbc

मृत्यु किसान छोटू के परिवार को अब तक नहीं मिली कोई सरकारी सहायता

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लाक स्थित गांव राजाकापा में छोटू केंवट किसान ने पटवारी की बेजा हरकत से परेशान होकर 2 अप्रैल 2021 के दिन आत्महत्या कर ली थी । तब कई जनप्रतिनिधि जिसमें कांग्रेस भाजपा दोनों शामिल हैं उसके घर गए थे और शासकीय मुआवजे से लेकर नौकरी तक का आश्वासन दिया था किंतु आज शानदार 5 माह बीत चुका है किसान परिवार सरकारी दफ्तरों के धक्के खा रहा है रज्जू ने बताया कि भैया सब आश्वासन आंख के आंसुओं के साथ निकल गया किसी नेता ने कोई मदद नहीं की और मैं आज भी अपनी जमीन के कागजों के लिए भटक रहा हूं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जाकर मृतक किसानों को 50-50 लाख रुपए की मदद की घोषणा कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार देश के किसी भी कोने में किसी भी पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा दें इस बात की आलोचना नहीं की जा रही ना हीं की जानी चाहिए किंतु पहले अपने ही घर में उन किसानों के आंख के आंसू तो पूछ ले जिन्होंने बेलगाम राजस्व विभाग के कारण आत्महत्या कर ली क्योंकि यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है।

 

 

​​​​