No icon

24hnbc

पेड़ों को काटकर वनभूमि पर किया जा रहा था पक्का निर्माण, वन विभाग ने जब्ती की, की कार्यवाही आगे की कार्यवाही शिथिल

24hnbc.com
समाचार - कोरबा
कोरबा/पाली। पाली वन परिक्षेत्र, कटघोरा वनमण्डल के अंतर्गत ग्राम डोंगानाला के गणेशपुर में वनभूमि के दर्जनों बेशकीमती बड़े-बड़े साल,साजा पेड़ों को काटकर पक्का मकान का निर्माण कराया जा रहा था।जिसकी सूचना पर पाली परिक्षेत्र का वन अमला की टीम विगत दिनांक 28 सितंबर को मौके पर पहुँची व पंचनामा तैयार कर काटे गए लगभग 2 ट्रेक्टर पेड़ों के गोलों सहित फेंसिंग तार जब्त करने की कार्यवाही की।साथ ही वनभूमि पर कब्जे की नीयत से आसपास लकड़ी के सहारे ऊपर तिरपाल तान बनाए गए झोपड़ियों को भी तोड़ते हुए उसमें प्रयुक्त जंगल से काटी गई बल्लियों को भी जब्त करने की कार्यवाही की गई है।जब्तशुदा लकड़ियों को पाली वन परिक्षेत्र में लाकर रखा गया है व आगे की विभागीय कार्यवाही जारी रहने की बात परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा कही जा रही है।लेकिन यह नही बता पा रहे है कि महंगे पेड़ों को काटकर वनभूमि पर निर्माण कराया जा रहा मकान किसका है और किसके नाम पर वन अधिनियम की कार्यवाही किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार गणेशपुर में जहां वनभूमि पर बड़े-बड़े साल,साजा पेड़ों को काटकर जिस मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था वह निर्माणाधीन मकान डोंगानाला सरपंच की बताई जा रही है जो सत्ता पार्टी में वर्तमान जिले के एक जिम्मेदार पद पर पदासीन है।जिसके इशारे पर ही बेशकीमती दर्जनों पेड़ों को बेदर्दी पूर्वक काटा गया और पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा था।जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर जब्ती की कार्यवाही तो जरूर की लेकिन आगे की कार्यवाही कर पाते उससे पहले ही अधिकारी के फोन घनघनाने लगे और उच्च स्तर राजनीतिक दबाव में आकर अधिकारियों ने आगे की कार्यवाही शिथिल कर दी है।और लीपापोती की जुगत में लगे है।जिसकी चर्चा आम होने लगी है।जानकारों की निगाहें अब इस बात पर टिकी है कि दबाव में आयी वन विभाग आगे की निष्पक्ष कार्यवाही करती है या फिर कार्यवाही के नाम पे खानापूर्ति।