24hnbc
दीपावली पर्व के लिए अस्थाई फटाका लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन आमंत्रित
- By 24hnbc --
- Sunday, 19 Sep, 2021
24hnbc.com
समाचार - गौरेला पेंड्रा मरवाही
गौरेला पेंड्रा मरवाही । दीपावली पर्व वर्ष 2021 हेतु अस्थायी पटाखा लायसेंस / नवीनीकरण के आवेदन पत्र जिला कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही के लायसेंस शाखा में लिए जाने के लिए 16 सितंबर 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित की गई है। तदनुसार अस्थायी पटाखा लायसेंस / नवीनीकरण हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन नियत तिथि तक प्रस्तुत किए जा सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही के लायसेंस शाखा में संपर्क किया जा सकता है।


