No icon

24hnbc

पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक कमजोर वर्गों का संरक्षण कर डाटा एकत्रित करने के लिए गठित आयोग का भ्रमण 21 सितंबर को

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक कमजोर वर्गाें का सर्वेक्षण कर क्वांटीफायबल डाटा एकत्रित करने हेतु गठित क्वांटीफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव 21 सितम्बर 2021 को बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर स्थित प्रार्थना भवन में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाें के संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।