विधायक के कार्यक्रम में
टिन शेड गिरने से 15 लोग घायल
- By 24hnbc --
- Saturday, 18 Sep, 2021
24hnbc.com
समाचार - रायपुर
रायपुर जिले के आरंग के भलेरा गांव में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम में दौरान मंच का टिन शेड गिर गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक धनेंद्र साहू बाल- बाल बच गए। वहीं टिन शेड में दबने से 15 लोग घायल हो गए है। वहीं 4 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


