No icon

24hnbc

कहने को अभिजात्य कॉलोनी का तमगा, वास्तविकता ग्राम पंचायत से भी नीचे

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । बिलासपुर नगर पालिक निगम के सीमा विस्तार के साथ गुलाब नगर, लिंगियाडीह, मोपका क्षेत्र में गुलाब नगर को उच्च मध्यम वर्ग की कॉलोनी का दर्जा हासिल हो गया है । इसके बावजूद कॉलोनी के भीतर सीसी अथवा डामर रोड के दर्शन दूभर है। किसान दलालों को और दलाल जिसमें गांव के जनप्रतिनिधि भी शामिल है। आम नागरिकों को प्लाट के टुकड़े बेचते चले गए डायवर्सन होता गया ग्राम पंचायत में, खजाने में कितना पैसा गया कितना पैसा सरपंच ने जेब में डाला किंतु सड़क नहीं बनी डब्ल्यूबीएम पर चलने के लिए बीएमडब्ल्यू वाले तक आ गए आज थोड़ी सी बारिश में यहां एक ही दिन में बनने वाले तालाब से 40-50 किलो तक मछलियों का आखेत हो रहा है। क्षेत्र के निवासी अपने घरों से मुख्य मार्ग तक आने के लिए रोज नई-नई तरकीब निकालते हैं नाली है किंतु वह दिखावटी है जिस प्लॉट पर मकान नहीं बना है उसमें इतना पानी भरा रहता है कि भरा हुआ पानी कुछ दिनों में सड़ने के बाद बदबू मारता है । क्षेत्र में पानी निकासी नहीं होने के कारण सीवरेज का पानी भी उन्हीं खाली प्लाटों में इकट्ठा हो जाता है जिससे मच्छरों की भरमार हो गई है ना तो पूर्व में और ना ही नगर पालिक निगम के शासन में लार्वा कंट्रोल के लिए कोई अभियान चलाया जाता है जोन की उपस्थिति राजकिशोर नगर तक ही दिखाई देती है आगे के वाडो का स्तर आज भी ग्राम पंचायत का ही है ।