24hnbc
28 सितंबर तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कर सकते हैं आवेदन
- By 24hnbc --
- Monday, 13 Sep, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी में वार्ड क्रमांक 63 एवं वार्ड क्रं. 65 के आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 28 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन समय में प्रातः 10ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक सीधे अथवा पंजीबद्ध डाक से आवेदन पत्र जमा कर सकते है।


