No icon

24hnbc

आबकारी विभाग में अवैध शराब बिक्री पर की कार्यवाही

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । आबकारी विभाग को लगातार मिल रही अवैध शराब बिक्री की शिकायतों पर जांच करते हुए बिल्हा ब्लॉक के निरीक्षक व उनकी टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में दबिश देकर कार्यवाही किया।
विभाग के बिल्हा  क्षेत्र निरीक्षक आशीष सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम मगरुचला में एक व्यक्ति क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना प्राप्त होते हि तत्काल निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौका निरीक्षण करने निकल गए। ग्राम मगर उछला निवासी आरोपी अजय के पास से विभाग ने 6 लीटर महुआ शराब और 75 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त कर गैर जमानती धारा के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है। और विभाग का कहना है कि इस तरह अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही आगे भी किया जाएगा।