No icon

24hnbc

काली पट्टी लगाकर 31 अगस्त तक काम करेंगे कर्मचारी व अधिकारी

24hnbc.com
समाचार - बीजापुर
    बीजापुर। छ्ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज दिनाँक 25.08.21 से दिनाँक 31.08.21 तक बीजापुर जिले के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी डी ए सहित चौदह सूत्रीय माँगों को लेकर काली पट्टी लगाकर एक सप्ताह तक शासन -प्रशासन से कार्य करते हुये माँग करेंगे।इस कार्य हेतु भैरमगढ़ ब्लाक से के डी रॉय वा ईश्वर झाड़ी,बीजापुर ब्लाक से जाकीर खान वा कैलाश रामटेके,उसूर ब्लाक से आर डी झाड़ी वा पूनेम सत्यम,भोपालपट्नम ब्लाक से ए सुधाकर वा महेश शेट्टी संजय चिंतुर सहित समस्त विभागों के संगठन के पदाधिकारियों वा फेडरेशन के समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।2 सितम्बर तक माँगे पूरी नही होने की स्थिति मे 3 सितम्बर को सभी ब्लाक मुख्यालयों मे धरना प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जावेगा।आज से बीजापुर जिले मे आंदोलन का आगाज किया गया।