24hnbc
पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास आज
- By 24hnbc --
- Thursday, 12 Aug, 2021
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी का आज अंतिम अभ्यास किया गया। सहायक कलेक्टर श्री कुमार बिश्वरंजन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर ए.डी.एम. श्री बी.एस.उईके. सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।


