No icon

24hnbc

मुख्यमंत्री आकाशवाणी वार्ता आज, करेंगे चर्चा आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास पर बातें

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 20वीं कड़ी का प्रसारण आज 8 अगस्त रविवार को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।