24hnbc
सीपत में अवैध शराब खोरी, जुआ, सट्टा चरम पर......उमेश कश्यप
- By 24hnbc --
- Thursday, 05 Aug, 2021
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। जिला के अंतर्गत सीपत ब्लॉक में सीपत थाना के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में अवैध रूप से शराब बनाई व बेची जा रही है जिसकी जानकारी थाना में होते हुए भी उस पर काबू नहीं पाया जा रहा है क्या यह थाना प्रभारी के संरक्षण में हैं या नेताओं के शह पर युवा नेता उमेश कश्यप ने बताया कि सभी का कमीशन तय है क्या आबकारी क्या पुलिस नेता ही नहीं यहां के पत्रकार भी उससे अछूते नहीं हैं जिस गांव में शराब बनता है वहां के सरपंच के पास भी चढ़ावा पहुंचता है वर्तमान में कोविड काल के दौरान आए हुए आर्थिक तंगी से पूरी जनता जूझ रही है फिर उस पर इतना भ्रष्टाचार उमेश कश्यप द्वारा बताया गया कि कई शिकायतें करने के बाद भी किसी प्रकार से कोई कार्यवाही ना होना ही भ्रष्टाचार की संलिप्तता की संदेह पैदा करता है यहां सट्टा जुआ शराब खोरी चरम पर है ।


