No icon

24hnbc

पत्रकारों के हित मे आगे आया सदभाव पत्रकार संघ, अध्यक्ष के नेतृत्व में IG को सौंपे ज्ञापन पदाधिकारी

24hnbc.com
समाचार-
छत्तीसगढ़/बिलासपुर-: जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने सदभाव पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकारों के हित व कल्याणकारी योजना हेतु संकल्पबद्ध हुए।इसी तारतम्य में सर्व प्रथम बैठक कर पत्रकारों को भूमि उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ शासन से माँग करने योजना बनाई गयी है तत्पश्चात मंगलवार को सदभाव पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल के नेतृत्व में पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार तपन गोस्वामी पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु माँग किये जिसपर गंभीरता दिखाते हुए संभाग के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने सदभाव पत्रकार संघ को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त किया है।बता दें कि सदभाव पत्रकार संघ में जिले के ज्यादातर पत्रकार शामिल होने लगे है व इस संघ के आधार स्तंभ पुराने वरिष्ठ पत्रकार है जो कि स्वतंत्र पत्रकार होने के साथ साथ पत्रकारों के हितों के लिए संकल्पित है।सदभाव पत्रकार संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल ने बताया कि सदभाव पत्रकार संगठन का कार्य पत्रकारों सहित उनके परिवार के लिए हितकारी व उपयोगी होगा यह संगठन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार 
प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश शर्मा, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, पूर्व बिलासपुर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, संभाग संगठन सचिव अखिल वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्याम पाठक, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, जिला महासचिव अनिल श्रीवास, संतोष आदि शामिल रहे .