No icon

24hnbc

बरसों पहले खरीदा था सहकारी समिति से मकान अब कागज पर तो बेघर हैं

24hnbc.com
समाचार-
बिलासपुर। केवल निजी कॉलोनाइजर से जमीन अथवा मकान लेकर उपभोक्ता गफलत में पड़ता हो ऐसा नहीं है यह खेल तो सरकारी गृह निर्माण मंडल में भी हो सकता है राजस्व अधिकारी तहसीलदार बिलासपुर के एक आदेश के बाद नेहरू नगर में 91 डिसमिल जमीन में बसे गृह निर्माण मंडल के मकानों के मालिक का होश उड़ गया है अब यह जमीन मोहम्मद अली पिता रमजान अली के नाम चल गई है खसरा नंबर 345/2, 355/2, 362/7 मे क्रमशः 26 डिसमिल, 23 डिसमिल और 42 डिसमिल की जमीनी अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल के नाम पर दर्ज यह जमीन जिस पर 1500 स्क्वायर फिट, 900 स्क्वायर फीट और 2400 स्क्वायर फीट के प्लॉट पर एचआईजी, एमआइजी और एलआईजी मकान बने हैं। वह सब राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार अब मोहम्मद अली के नाम चल गए हैं 2018 में बिलासपुर तहसीलदार ने जो आदेश पारित किया उसमें स्पष्ट लिखा है कि उक्त जमीन सचिव (मानदेय) मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल के खाते से कम करके मोहम्मद अली पिता रमजान अली निवासी कोरबा के नाम चढ़ा दी जाए इस संपत्ति के कागज इन दिनों बिलासपुर के बाजार में घूम रहे हैं और नेहरू नगर में बलेजा पार्लर के रोड के प्लाट वालों पर जमकर धमा शान हैं पटवारी इन कागजों को देखने के बाद अपनी कुर्सी छोड़ कर चले जाते हैं कुछ पटवारी ने भूमि स्वामी को राय दी कि अब इन कागजों को लेकर मत आना क्योंकि इस जमीन पर बहुत बड़े-बड़े भू माफियाओं की नजर है तुमको जमीन से ही उठा देंगे।