24hnbc
कथित रैन बसेरा में खुलकर हो रही गैरकानूनी गतिविधियां
- By 24hnbc --
- Friday, 16 Jul, 2021
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। क्षेत्रीय बस स्टैंड पर यात्रियों को सस्ते में रहने की जगह उपलब्ध कराने के नाम पर बनाया गया गायन बसेरा अब देह व्यापार का अड्डा बन गया है आश्रय देने के नाम पर तिफरा नया बस स्टैंड के अभिलाषा परिसर पर बनाए गए रैन बसेरा से जरूरतमंदों को कितना लाभ मिल रहा है, यह तो बता पाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन बताया जाता है कि लॉज, होटल जैसी सुविधा होने के कारण यहां इन दिनों बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। यह रैन बसेरा लगभग डेढ़ साल पूर्व खोला गया है। जिसका संचालन एनटीपीसी के मानव संसाधन विभाग पर कार्य करने वाले रिटायर अधिकारी के द्वारा करना बताया जा रहा है। वह अधिकारी कोरबा जिला में नौकरी की शुरुआत करने के पश्चात बिलासपुर जिले में सेवाएं देकर 2016 को रिटायरमेंट हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने हाउसिंग बोर्ड से मकान को लेकर रैन बसेरा का काम शुरू करना बताया जा रहा है। उक्त रैन बसेरे का क्षेत्रफल लगभग 2650 वर्ग फुट है। जिस पर 9 कमरे बने हुए है। बाहर साफ अक्षरों पर लिखा है कि यात्री निवास रेन बसेरा 50 शुल्क निर्धारित है। लेकिन एक पुरानी कहावत है कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और पर खाने के कुछ ही होते हैं। जैसा कि साफ अक्षरों पर देखा जा सकता है कि रैन बसेरा का शुल्क 50 रुपए लिखकर निर्धारित किया गया है लेकिन वहां पर संचालक अलग-अलग शुल्क निर्धारित करता है। एक साधारण शुल्क 100 रुपए का होता है जिसमें की यात्री आकर रह सकते हैं। दूसरा शुल्क 300 रुपए का है यह सब संचालक अपने रजिस्टर में बकायदा नोट भी करता है। लेकिन वाह आने वाले कपल का आधार कार्ड नहीं चेक करता है। और उन्हें 300 के हिसाब से रूम दे दिया जाता है। बताया जाता है कि इसके अलावा शहर से बाहर रायपुर, महाराष्ट्र, नागपुर, कोरबा, दिल्ली से लड़कियां बुला कर देह व्यापार को अंजाम दे रहा है।और दमदारी के साथ थाना सिरगिट्टी के पुलिस अधिकारी से लेकर सिपाही तक सेटिंग रखने का दावा करता है। संचालक का इस तरह से सेटिंग करने वाली बातो पर कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस और उनके बीच कि बाते है पर एक बात आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस तरह शहर के बीचो बीच बस स्टैंड जैसे भीड़-भाड़ इलाके पर खुलेआम देह व्यापार संचालित होने से लोग महानगर पर संचालित होने वाले देह व्यापार से तुलना कर रहे हैं। और इस तरह देह व्यापार संचालित होने की खबर से इन दिनों थाना सिरगिट्टी सुर्खियों पर है।
उक्त स्थान पर देह व्यापार संचालित होने से संबंधित प्रमाण(वीडियो) हमारे पास उपलब्ध है लेकिन समाज हित को ध्यान में रखते हुए उस प्रमाण को वायरल नहीं किया जा रहा है।


