No icon

24hnbc

भिक्षा प्राप्त कर पेट भरने वालों के स्थान पर पूंजीपति रॉयल स्वीट्स का कब्जा

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। मंदिर में आने वाले भक्तों से प्राप्त भिक्षा से पेट भरने वालों के लिए आरक्षित स्थान पर भी पूंजीपतियों की नजर गढ गई है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण राजीव प्लाजा और उसके पास स्थित हनुमान मंदिर के बीच की गली पर रॉयल स्वीट्स का कब्जा है।
 यह कब्जा अभी कुछ ही दिनों में हुआ है इस कब्जे के पीछे पूरी कहानी इस प्रकार है। कब्जे का षड्यंत्र नगर निगम में कार्यरत बाजार विभाग और संपदा विभाग के एक ऐसे अधिकारी ने रचा जो इसी क्षेत्र के एक बार में रोज मेहमान नवाजी करता है। मेजबान को खुश करने के लिए उसने पहले निगम अधिकारियों के सामने एक कहानी रखी जिसमें मंदिर के सामने लगने वाले ट्रैफिक जाम को समस्या बताया गया। ट्रैफिक जाम का कारण भिखारियों को बताया गया और निदान इतना मानवीय बताया गया कि कोई इंकार ना कर सके। योजना यह बताई गई कि मंदिर और राजीव प्लाजा के बीच के आम रास्ते में टाइल्स लगा दी जाए और उस क्षेत्र में भिक्षा से पेट भरने वाले बैठने लगे ऊपर से छाया भी कर दी जाए इस योजना को मान लिया गया। जब यह सब हो गया तब राजीव प्लाजा के अंतिम दुकान रॉयल स्वीट्स और बाजार विभाग के मदिरा प्रेमी कर्मचारी का असली चेहरा खुलकर सामने आ गया इस पार्किंग स्थान पर अब रॉयल स्वीट्स की पूरी चौपाटी दुकान खुल गई है । स्थानीय रूप से कुर्सियां लग गई है और भक्तों के दान से पेट भरने वालों के लिए आरक्षित स्थान को स्टील का गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। इस आम रास्ते पर भी रॉयल स्वीट्स का किचन खुल गया है पूंजीपति इसी तरह शराब पिलाकर निगम कर्मियों से काम कराएंगे सर्वहारा वर्ग का कोई माई बाप नहीं होगा और जनप्रतिनिधि सब कुछ देख कर भी अपना मुंह बंद रखेंगे। यह सब छत्तीसगढ़ की भू माफिया की नवघोषित राजधानी में हो रहा है जिसे हम गर्व से न्यायधानी कहते हैं। 
नगर पालिक निगम आयुक्त ने कहा की इस मामले की जांच कर कार्यवाही करेंगे।