No icon

24hnbc

बूंद बूंद को तरसे ग्राम त्रिभुवनपुर के लोग पेयजल की विकट समस्या

24 HNBC  (मुंगेली  ) 

त्रिभुवनपुर: पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमती के आश्रित ग्राम त्रीभुवनपुर के महिलाओं के द्वारा रतजगा कर पानी भरने को मजबूर है ग्राम पंचायत लमती होने के कारण आश्रित ग्राम में पूर्ण व्यवस्था चरमराई हुई है तालाब सूखे हुए हैं हैंडपंप की व्यवस्था नहीं है गांव में बरसात आने के साथ-साथ खेती किसानी का कामों में तेजी आई है लोग सुबह उठकर खेत खलिहान में काम करने जाते हैं इसी बीच में अगर पानी के लिए लंबी लाइन लगानी पड़े तो बहुत ही पीड़ादायक होती है चुनाव के पूर्व बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं लेकिन एक छोटी सी व्यवस्था कराने में जनप्रतिनिधि असमर्थ नजर आते हैं वैसे बताना चाहूंगा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र धरमलाल कौशिक विधायक जी के क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं और इस आश्रित ग्राम में लोग पानी के एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं महिलाओं के द्वारा 1 किलोमीटर दूरी से पानी लाने को मजबूर हैं इसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच से कई बार की गई लेकिन चुनाव के बाद से आज तक लोगों ने सरपंच का चेहरा तक नहीं देखा है बरसात आते ही सड़कों पर सांप बिच्छू जैसे कई जहरीली जीव जंतु घूमते रहते हैं और गलियों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण कभी भी कुछ घटना घट सकती है महिलाओं में भारी आक्रोश देखी गई और रात्रि 10:00 बजे तक लोग जग करके पानी भरने को मजबूर है जिसमें उनका पूरा समय लग जाता है नहाने, पीने की व्यवस्था नहीं होने के कारण काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार पानी भरने को लेकर आपस में उलझना भी पड़ जाता है, रात्रि 8:00 बजे जब हमारे मीडिया की टीम गुजर रही थी तब इन महिलाओं की भीड़ देखकर जानने की कोशिश की तब पेयजल की समस्या को लेकर काफी परेशान थी, लगातार बिजली की आंख मिचौली एवं लो वोल्टेज से परेशान महिलाओं के द्वारा सोलर पंप की भी अति आवश्यक बताई l पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं के द्वारा रतजगा कर पानी भरने को मजबूर है और ग्राम पंचायत में कई प्रकार की समस्या बनी हुई है जनप्रतिनिधि या हमारे क्षेत्र के विधायक इन ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं का लाभ देने में असमर्थ नजर आ रहे हैंl 
 ईश्वरी दिवाकर, गोंदा बाई, केशन बाई, अनीता बाई , नर्मदा बाई, राधाबाई, बांग्ला बाई, नोना भाई विमला बाई, पंच भाई ,कुमारी टंडन ऐसे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे और अपनी पीड़ा को बताते हुए तत्काल पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है