No icon

24hnbc

एंटी रेबीज अभियान की समीक्षा, अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण

24 HNBC ( बिलासपुर ) 
बिलासपुर। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में चलाने का निर्देश दिया । उन्होंने रेबीज नियंत्रण के तहत वर्तमान में चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की पशु चिकित्सा विभाग शहरी क्षेत्र में 5000 कुत्तों को रेबीज का टीका लगाने का वृहद अभियान चला रहा है शहर विधायक ने पशु चिकित्सालय के एक अतिरिक्त कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। बैठक में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉक्टर सोनवाने, डॉ अनूप चटर्जी, डॉ जे एस सम्स, डॉ अजय अग्रवाल, डॉ खेमलता देहारी, डॉ अमित तिवारी, डॉ तन्मय, डॉ रामनाथ बंजारे समीक्षा बैठक में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉ आर एस त्रिपाठी ने किया बैठक ने अधोसंरचना विकास के लिए 33 लाख रुपए का प्रस्ताव पेश किया गया जिसमें एक्सरे मशीन, सोनोग्राफी, शल्यक्रिया कक्ष, एसी, वाटर कूलर, कंप्यूटर, बायोमेट्रिक मशीन का प्रस्ताव है। विधायक महोदय ने बचत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा पूर्व में भेजी गई 55 करोड़ की कार्य योजना के लिए भी प्रयास किया जाएगा। उक्त जानकारी डॉ राम ओतलवार प्रभारी जिला पशु चिकित्सा ने दी।