No icon

24hnbc

पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सीपत द्वारा, 1800 पौधे लगाए गए

24 HNBC  . बिलासपुर
 
एनटीपीसी सीपत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 1800 से अधिक पौधे लगाए 
 
आज "विश्व पर्यावरण दिवस " के अवसर पर एनटीपीसी सीपत द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ वृहद पौधा रोपण अभियान का आयोजन किया गया। 
यह अभियान संयंत्र परिसर स्थित कोल भवन में श्री पद्मकुमार राजशेखरन, कार्यकारी निदेशक, सीपत, श्री घनश्याम प्रजापति, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री आर के आश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री अमिताब रॉय, महाप्रबंधक (एश डाईक प्रबन्धन), श्री एम मुथुरामन, अपर महाप्रबंधक (ईएमजी), अन्य वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण द्वारा अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया । 
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 5 जून 2021 को एनटीपीसी सीपत के सभी विभागों द्वारा 1800 से अधिक पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री राजशेखरन ने इस वर्ष की थीम ‘‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली” पर ज़ोर देते हुए जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़ पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित कर बहाल करने का संदेश दिया। 
 
इस वर्ष एनटीपीसी सीपत ने लगभग 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। आने वाले समय मे, मियावाकी पद्धति, जो कि सघन वृक्षारोपण की जापानी विधि है, से 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। 
 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन पर्यावरण प्रबंधन विभाग के सौजन्य से ऑनलाइन माध्यम से किया गया है।