24hnbc
मोहदा एनीकट पर 2 जिलों के खेल में चल रहा है रेत का अवैध धंधा
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। तखतपुर ब्लॉक स्थित मोहदा एनीकट ग्राम पंचायत मोहदा में इन दिनों सरपंच की जानकारी में रेत का खेल जोरों से चल रहा है । इतना ही नहीं एनीकट में पानी से भरा हुआ क्षेत्र बिलासपुर जिले का है और रेत से भरा हुआ क्षेत्र मुंगेली जिले के अंतर्गत आता है। रेत के अवैध खेल से दो थाना क्षेत्र जमकर वसूली करते हैं ऐसा ग्रामीण ही बताते हैं। आज सुबह 7:00 बजे जिला खनिज अधिकारी बिलासपुर ओर से एक जांच टीम भेजी गई थी पहुंची या नहीं नहीं पता जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि अभी तक टीम ने क्या कार्यवाही की नहीं पता किंतु सुबह 10:00 बजे मोहदा एनीकट के पास आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर और ट्राली बेखौफ रेप भर रहे थे

और इसी स्थान पर एक आदमी सरपंच प्रतिनिधि के रूप में खड़े होकर सब कुछ चीजों का जायजा लेता था। पता नहीं की ट्रैक्टर जो कृषि कार्यों के लिए सब्सिडी के साथ खरीदा और बेचा जाता है खनिज परिवहन करते हुए जब सड़क पर चलता है तो ट्रैफिक पुलिस उसे जप्ति क्यों नहीं करती। क्योंकि कुछ ही दिन बाद मानसून भी आने वाला है इस कारण इस क्षेत्र में रेत का भंडारण भी हो रहा है।


