24hnbc
लोकप्रिय एंकर सरदाना को श्रद्धांजलि
- By 24hnbc --
- Thursday, 29 Apr, 2021
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। कोरोना से अब तक मीडिया क्षेत्र में जितनी डेथ हुई है उनको गिना जाए तो भारत तीसरे नंबर पर है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मामले मे तो हमारी पत्रकारिता 140 वे नंबर के बाद है, देश को उन खतरनाक देशों की सूची में रखा जाता है जहां पर निष्पक्ष पत्रकारिता करना खतरनाक होता है इन सबके साथ अब एक ऐसा वायरस सक्रिय हो गया है जो निगलने के पूर्व जाती-पाती या लिंग, आयु, धर्म का भेदभाव नहीं करता, आफत आई है तो हमारे संस्कार भी डगमगा रही है, तभी तो देश के एक राष्ट्रीय चैनल का रोज दिखाई देने वाला एंकर चल बसे और श्रद्धांजलि के साथ ओछी टीका टिप्पणी भी शुरू हो जाए तब यही लगता है कि हमारा यह संस्कार भी दिवंगत हो गए। व्यक्ति के बारे में ओछी टिप्पणी नहीं करते, धूमिल हो गया है
आज तक चैनल के एंकर रोहित सरदाना के प्रस्तुतीकरण से सहमत या असहमत होना अलग भावना है, किंतु उनकी मौत पर श्रद्धांजलि के पात्रता तो बनती ही हैं और जो लोग इस बात को नहीं समझते ये इतना समझे कि मृत्यु अमिट सच्चाई है।


