No icon

24HNBC

छ. ग., म. प्र. के बीच बस परिवहन बंद

बिलासपुर 24HNBC 

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखे हुए मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने दोनों प्रदेशों के बीच आने-जाने वाली बसों पर 15 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने की बात कही थी। बुधवार को जारी हुए परिवहन विभाग के इस आदेश में 7 से 15 अप्रैल तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सभी बसों पर रोक लगाने को कहा गया है।आदेश में लिखा गया है कि यह निर्णय कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जनता की भलाई में लिया गया है।