24HNBC
आगामी आदेश तक सभी स्कूल बंद
रांची, राज्य ब्यूरो24HNBC
झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कड़ा निर्णय लिया है। आज शाम जारी आदेश के अनुसार राज्य में सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, जिम, पार्क, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। आज शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। इसमें कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर यह फैसला लिया गया।पहले आठवीं से ऊपर की सभी कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई की अनुमति दी गई थी। इसे फिलहाल रोक दिया गया है। स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने की ही अनुमति दी गई है। पूर्व से निर्धारित सभी परीक्षाएं होंगी, उसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को ही पास माना जाएगा।


