24hnbc
होली के रंग सामाजिक सद्भावना के साथ
- By 24hnbc --
- Friday, 26 Mar, 2021
बिलासपुर 24 HNBC.
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तीन शहरी थानों की तीन घटनाएं बताती है कि अब यहां भी साधारण मामलों को सांप्रदायिक रूप देकर सामाजिक शांति को खतरे में डालने वाली शक्तियां सक्रिय है। ऐसे में लोकतंत्र की तीनों शक्तियों के साथ मीडिया को अपनी अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की जरूरत है। हमारी एक छोटी सी गलती समाज को किसी भी दिन संप्रदायिकता की आग में धकेल देगी।
पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में कोविड काल के दौरान दुर्गा विसर्जन जुलूस की है जब निर्देशों के बावजूद जमकर डीजे बज रहा था और हो हल्ला भी हो रहा था पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, किंतु एक राजनीतिक दल विशेष के बड़े प्रवक्ता ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की खूब कोशिश की, दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज मंदिर चंदे से संबोधित एफ आई आर है। जिसमें मुख्य महिला आरोपी को उच्च न्यायालय से राहत मिल गई और अब तोरबा थाना क्षेत्र की तीसरी घटना एक नागा साधु के साथ हुई दुर्घटना है इस मामले में इन दिनों एक वर्ग विशेष खूब पीसी ले रहा है। लोग बताते हैं कि साधु के साथ लूट की घटना कहीं और हुई पुलिस आदतन एफ आई आर न लेने को लेकर जगत प्रसिद्ध है आला अधिकारियों के तमाम आदेश के बावजूद यही स्थिति है यदि गलती इस घटना में भी है दोनों पक्ष नागा साधु के मामले में निदान की अपेक्षा हाय तौबा पर ध्यान दे रहे हैं। थाने मे नियुक्त एस एच ओ स्वर्ण है अन्यथा परिस्थितियां बदलते थोड़ी भी देर ना होती असल में तीज त्यौहार सामने हैं पहले होली फिर ईस्टर फिर ईद ऐसे में सजग रहना शांति के लिए कोरोना पर भरोसा न करना स्वयं चैतन्य होकर किसी के बहकावे में ना आना सोशल मीडिया पर पलक झपकते ट्वीट, रिट्वीट करने से पहले परिणाम के प्रति सजग रहना जरूरी है। साइबरक्राइम के स्वयं सेवकों से ज्यादा जरूरी है सामाजिक शांति को खतरे में डालने वालों से निपटने के लिए स्वयं ही तैयार रहना शांति हर कीमत पर क्योंकि इसका कोई मोल नहीं है और इसे बाजार में बेच देने के लिए कई लोग सक्रिय हैं।


