कोरोना का असर हवाई सेवा बंद
24HNBC रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 28 मार्च से 27 अप्रैल तक विमान सेवा बाधित रहेगी। यहां इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक विमानों का परिचालन नहीं होगा। इस अवधि में यहां रनवे में री-कारपेंटिंग का काम होगा। इसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने पिछले दिनों एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया को पत्र भेजा था। जिसके आलोक में मरम्मत कार्य का द्वितीय व अंतिम चरण का कार्य पूरा करने की अनुमति दे दी गई। मरम्मत कार्य के बाद समर शिड्यूल भी जारी किया जाएगा।एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि इस अवधि में विमानों का परिचालन सामान्य रूप से होगा। सिर्फ उनके उड़ान और आगमन के समय सारणी में परिवर्तन किया जाएगा। सभी विमान दो अवधि में व्यवस्थापित की जाएगी। पहली अवधि में सुबह 6.45 बजे से सुबह 11 बजे तक फ्लाइट की उड़ान और आगमन होगा। इसके बाद दूसरी अवधि में शाम पांच बजे से रात 9.15 तक विमानों का आगमन और प्रस्थान होगा। ज्ञात हो कि वर्तमान में एयरपोर्ट से 20 विमान सेवाओं का परिचालन हो रहा है। इसमें एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयरवेज, विस्तारा व अन्य शामिल है। प्रत्येक दिन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलुरु के लिए विमान परिचालित की जाती है। सिर्फ वर्तमान में रांची-पटना की विमान सेवा बंद है। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि एकमाह तक चलने वाली इस कार्य अवधि में किसी भी फ्लाइट को रद्द नही किया गया है। साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए विमानपत्तन पर पुख्ता इंतजाम किए गए है।


