No icon

24hnbc

राजस्व मंत्री के जाते 3 पटवारियों का तबादला

बिलासपुर 24 HNBC. 

बिलासपुर । राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा कल शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और उनके जाने के तुरंत बाद एस डी एम ने 3 पटवारियों का प्रभार बदले जाने का आदेश जारी कर दिया । अभी कुछ ही समय पूर्व मोपका से हटाए गए पटवारी कौशल यादव को अब बैमा से भी हटा दिया गया है अब उन्हें मंगला भेजा गया है । इसी तरह बिरकोना के पटवारी रमेश कौशिक को बैंमा भेजा गया है वही मंगला के पटवारी अभिषेक शर्मा को बिरकोना भेजा गया है । इस तरह 3 पटवारियों को इधर से उधर कर देने मात्र से सवाल यह उठता है कि क्या जमीन संबंधी जो शिकायते मिल रही है वह दूर हो जायेगी ?जिनकी शिकायते हो रही है वे तो राजस्व अधिकारियों के कृपा पात्र अब भी है। बलि का बकरा बनाने के लिए राजस्व विभाग में अमले की कोई कमी नही है ।