No icon

नहीं दिया कर तो होगी सम्पत्ति कुर्क

 

 

जबलपुर,24HNBC 

 नगर निगम ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है जो सालों से कर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। दरअसल निगम उन लोगों को सख्त कार्रवाई करने में जुट गया है जो कई नोटिस के बाद भी अपना बकाया कर जमा नहीं कर सके। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियां की कुर्की शुरू कर दी है।इधर नगर निगम के राजस्व विभाग के अमले को निगमायुक्त संदीप जीआर ने निर्देश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि 31 मार्च तक बकायादारों से वसूले शुरू कर दी। राजस्व विभाग के निरीक्षकों को मौके पर जाकर वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं।नगर निगम संभाग स्तर पर वसूली अभियान शुरू करते हुए बकायादारों के घर पहुंच रहा है। नगर निगम के अमले ने संपत्ति कर से लेकर जल कर, डोर टू डोर कर और दुकान कर वसूलने के लिए कार्रवाई की गई। नगर निगम के संभाग छह में आने वाले दमोह नाका क्षेत्र में बकायादारों से कर की वसूली की गई।संभागीय अधिकारी सत्येन्द्र चक्रवर्ती ने बताया कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के साथ अन्य वार्ड के तकरीबन 12 बड़े बकायादारों की संपत्तियां कुर्क की गयी और उन्हें तीन दिन के अंदर बकाया करों की राशि जमा करने का नोटिस दिया।