कल से लगेगा नाइट कर्फ्यू
जानिए किन 8 शहरों में बंद रहेंगे बाजार रात 10 बजे के बाद
- By 24hnbc --
- Monday, 15 Mar, 2021
मध्य प्रदेश 24 hnbc.
भोपाल और इंदौर में कल रात 17.3.21 से नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है.आज भोपाल में सीएम शिवराज की अध्यक्षता में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया गया.काफी दिन की जद्दोजहद के बाद कोरोना के हालात को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया
इसी के साथ महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी.उन लोगो को एक हफ्ता आइसोलेटिशन में भी रहना होगा.
कोरोना संक्रमण के हालात को लेकर भोपाल में सीएम की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया गया.कल यानि 17 मार्च बुधवार रात से भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा.महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के हालात चिंताजनक होने के कारण वहां से एमपी आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी.ऐसे सभी लोगों को एहतियात के तौर पर एक हफ्ता आइसोलेटिशन में भी रहना होगा.
8 शहरों में बाज़ार 10 बजे के बाद बंद
मध्य प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेगा.इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद करना होगा.


