विभाग बेखबर दो दिन से जंगल में लगी है आग
कटनी/रीठी 24HNBC
रीठी वन परिक्षेत्र से लगे जंगल में दो दिनों से भीषण आग धधक रही है। इससे आसपास के गांव के लोग दहशत में हैं। तो वहीं लगभग चार से पांच किलोमीटर की दूरी तक फैली भीषण पर काबू पाने में वन अमला बेपरवाही बरत रहा है।रीठी के जंगल से लगे गांव के लोगों ने बताया कि जंगल में दो-तीन दिनों से आग लगी है, और आग लगातार बढ़ भी रही है। लगभग पांच किलोमीटर का तक के जंगल को खाक कर आग अब मुख्य मार्ग की ओर बढ़ रही है। इससे लोग काफी दहशत में है। बावजूद इसके न तो वन विभाग द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और न ही स्थानीय पुलिस द्वारा ग्रामीणों ने बताया कि वसुधा के जंगल से आग लगी है जो अब ममार भटवा होते हुए देवरी कला की ओर बढ़ रही है।शाम ढलते ही रीठी नगर में जंगल में लगी आग की रोशनी अलग ही दिखने लगती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि रीठी वन परिक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ अमला लापरवाही के वायरस से पीड़ित है। इनके द्वारा हमेशा ही वन से जुड़े मामलों में बेपरवाही बरती जाती है तो वही रीठी थाने का स्टॉफ भी लोगो की सुरक्षा से ज्यादा दो पहिया वाहन चेकिंग में इन दिनों व्यस्त है।


