24hnbc
रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न
- By 24hnbc --
- Tuesday, 02 Mar, 2021
बिलासपुर 24 hnbc.
बिलासपुर। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन बिलासपुर की वार्षिक बैठक होटल इस्टपार्क में 2 मार्च को एसोसिएशन के अध्यक्ष सागर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।प्रथम आम सभा की बैठक में कई बीमारियों पर विस्तार से चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक में 2019_20 की उपलब्धियों और समस्याओं को साझा किया गया और वर्ष 2020 _21 में प्रस्तावित रग्बी प्रतियोगिताओं के संबंध में चर्चा किया गया । आमसभा में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में होने वाले राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर के रग्बी प्रतियोगिता हेतु एसोसिएशन द्वारा बालक और बालिका वर्ग के लिए शिविर आयोजित किया जाए जिसके लिए अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया साथ ही रग्बी के खिलाड़ी बालक और बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई । बैठक में शीघ्र ही होने वाले प्रतियोगिता की तैयारी पर भी चर्चा की गई
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सागर दुबे ,उपाध्यक्ष अनिकेत सिंह, सचिव दीपक रजक, उपसचिव शुभम माणिक ,कोषाध्यक्ष आसिफ अली तथा कार्यकारिणी के सदस्य जुलियस दास ,ऋतिक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे


