24hnbc
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल अपना गिरेबान पहले झांके उसके बाद भूपेश सरकार की आलोचना करें... विनय अग्रवाल
बिलासपुर 24 hnbc
बिलासपुर । पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाने के पहले अपने 15 साल के मंत्रित्व काल को याद कर लें ।सिवरेज और अमृत मिशन योजना उनके ही कार्यकाल की देन है जो बिलासपुर के लिए दागदार से कम नही है । 15 साल के उनकी और भाजपा शासन काल में यदि वे चाहते तो बिलासपुर को हवाई सेवा का लाभ मिल सकता था मगर वे बिलासपुर का ज्यादा विकास चाहते ही नहीं थे लेकिन भूपेश बघेल की सरकार ने 2 साल के भीतर ही बिलासपुर को हवाई सेवा का लाभ दिलाकर यहां की जनता के मन में यहविश्वास तो दिला ही दिया है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल बिलासपुर रायपुर में कोई भेद नहीं करते और बिलासपुर को उसका हक दिलाने में कभी पीछे नहीं है ।
जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री विनय अग्रवाल ने उक्त बयान देते हुए कहा कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर का कभी भला नही चाहा और षण्यंत्रपूर्वक विकास के मामले में रायपुर की बराबरी करने से हमेशा रोका ।बात चाहे हवाई सेवा सुविधा की हो या फिर अन्य विकास की उन्होंने अपनी राजनीति को सुरक्षित रखने के लिए बिलासपुर की जनता को दिग्भ्रमित करके रखा और सिवरेज जैसे फेलवर योजना को बिलासपुर की जनता के ऊपर जबरिया लादा जिससे 500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की राशि जो जनता की है बर्बाद हो गई ।भूपेश बघेल सरकार को सिवरेज की लागत राशि की वसूली उनसे की जाए जिन्होंने नफा नुकसान देखे बगैर योजना को मंजूरी दी ।
विनय अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री आज आरोप लगाते है कि सरकारी जमीन की बंदरबांट हो रही है और भूमाफिया सक्रिय है जबकि श्री अग्रवाल के कार्यकाल में भूमाफिया ज्यादा पनपे ।बिल्डर और कालोनाइजर उन्ही के कार्यकाल में ज्यादा हुए ।श्री अग्रवाल ने ही पूरे छत्तीसगढ़ में सिर्फ बिलासपुर में ही 22 बिंदु को लागू किए ताकि आम लोग 22 बिंदु को पूरा करने राजस्व दफ्तर और पटवारियों का चक्कर लगाते रहे और उनके समर्थक बिल्डर और कालोनाइजर अपना साम्राज्य ज्यादा ज्यादा बढ़ा सकें ।उनके कार्यकाल में बिल्डर और कालोनाइजर खूब फले फूले है । शहर तथा आसपास वैध /अवैध कालोनाइजर वी बिल्डर की जो बाढ़ आई है वह सब अमर अग्रवाल के कार्यकाल की ही देन है। भाजपा व। श्री अग्रवाल को उनका घमंड ही ले डूबा इसीलिए 14 सीटो पर भाजपा सिमट कर रह गई है । आज श्री अग्रवाल तथा भाजपा विपक्ष में है इसलिए उनको आंदोलन करने का अधिकार है ।15 साल तक उन्हें जनता की समस्याओं की याद भी नहीं आई ।आज उसी जनता की समस्याओं की उन्हें याद आ रही है जिन्होंने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया है मगर जनता उन्हें अच्छी तरह पहचानती है और उनके झांसे में नहीं आने वाली है ।


