No icon

बिलासपुर शहर से था उनका गहरा नाता

भाजपा के दिग्गज नेता श्री चौहान नहीं रहे

खंडवा 24 hnbc. 

खंडवा के सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले लगभग 1 महीने से दिल्ली में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । ज्यादा सीरियस होने की वजह से उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था । उनका अंतिम संस्कार शाहपुर बुरहानपुर में होगा।

खंडवा से बीजेपी के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और वे कोरोना से भी संक्रमित थे।

 खंडवा के सांसद एवं पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान पिछले लगभग 1 महीने से दिल्ली में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । ज्यादा सीरियस होने की वजह से उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। श्री चौहान का बिलासपुर से गहरा नाता था बिलासपुर में उनके भतीजे अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं चाचा और भतीजा राजनीति में गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते थे भारतीय संस्कृति को कैसे सनातन परंपरा के अनुसार आगे बढ़ाया जाए इस पथ पर श्री चौहान अभिषेक को हमेशा हमेशा दिशा निर्देश दिया करते थे युवाओं में संस्कार के साथ शिक्षा को वे आवश्यक मानते थे। तकनीकी शिक्षा में आधुनिक बदलाव को कैसे अपनाना है विषय को लेकर श्री चौहान और अभिषेक में लंबी चर्चा हमेशा होती थी, यही कारण है कि अभिषेक गौतम आधुनिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम गहनता से कर रहे हैं उन्होंने बताया कि चाचा राजनैतिक मस्लो के अलावा परिवार में छोटे बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे और यही कारण है कि जब तक स्वस्थ रहे नाते रिश्तेदारों के यहां आना-जाना करते रहते थे उन्हें सभी बच्चों का नाम हमेशा रटा रहता था और अपने आत्मीय व्यवहार के कारण बच्चों एवं बहू बेटियों के बीच में काका जी हमेशा लोकप्रिय रहते थे। 

बताया जा रहा है कि चौहान की पार्थिव देह आज दोपहर एयर एंबुलेंस से खंडवा हवाई पट्टी लाई जाएगी और वहां से बुरहानपुर ले जाई जाएगी। अंतिम संस्कार गृहनगर शाहपुर में होना संभावित है।