No icon

24hnbc

राजकुमार ने लगाया आरआई संध्या नामदेव पर सीमांकन के एवज में पैसा मांगने का आरोप

बिलासपुर 24 hnbc. 

बिलासपुर। मात्र कुछ सौ रुपए का चालान पटाकर होने वाला सीमांकन अब न केवल हजारों रुपए के चढ़ावे के बाद होता है और ऐसे मामलों की शिकायत अब एसडीएम से शुरू ना होकर कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव को और सीएम तक होती है। 

राजस्व विभाग को इतना बड़ा स्थान कुछ आरआई की मेहरबानी से मिल गई बिलासपुर के यह महिला आरआई पटवारी के वक्त से ही पैसा खाने को लेकर बेहद चर्चित रही, कोनी के किसान शिकायतकर्ता राजकुमार यादव ने राजस्व निरीक्षक संध्या नामदेव द्वारा सीमांकन के लिए पैसा मांगे जाने की शिकायत की है उन्होंने बताया कि हल्का नंबर 23 कोनी खसरा नंबर 374 / 2 के सीमांकन के लिए उन्होंने विधिवत आवेदन किया था किंतु 1 साल बाद भी यह नहीं हो पा रहा है।