No icon

नदी में पानी का संकट मिलेगा केवल पीने के लिए

 

 

कटनी।24HNBC 

अभी गर्मी की ठीक से शुरूआत भी नहीं हुई और जिले में जलसंकट गहराने लगा है। जिले में लगातार गिर रहे जलस्तर से शहरवासियों को पानी का उपयोग संभाल करना पड रहा है। कटनी नगर निगम द्वारा पहले ही घरों की वाटर सप्लाई एक टाइम कर दी गई है। जिससे लोगों को पानी को लेकर काफी परेशानी होने लगी हैं। जलस्तर गिरने के कारण कटायेघाट स्थित कटनी नदी के जल शोधन संयंत्रों से वाटर सप्लाई में प्रभाव पड रहा है। बता दें कि कटनी नगर में पेयजल सप्लाई पूर्णतः नदी के रॉ वॉटर पर आधारित है। इसलिए लगातार गिर रहे जलस्तर के कारण शहर में पानी की समस्या होने लगी है।इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने कटनी नदी से होने वाली खेतों की सिंचाई को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं कटनी में लगे उद्योगों को पानी की होने वाली सप्लाई पर पूरी रोक लगा दी गई है। साथ ही अन्य प्रयोजनों पर भी बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया गया है।