कैसे समाप्त होंगे संगठन के अंतर्विरोध
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ दौरा संपन्न
- By 24hnbc --
- Thursday, 25 Feb, 2021
बिलासपुर 24 hnbc.
बिलासपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल का तीन दिवसीय दौरा छत्तीसगढ़ में हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष की बात कही केंद्र ने श्रम कानूनों में परिवर्तन किया है। अब इन्हें 44 के स्थान मे 4 कोड में विभक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में मजदूरों के लिए लड़ना अब जरूरी है किंतु इंटक में पदाधिकारियों के बीच अंतर्विरोध यह कैसे संगठन है जिसमें संजीव रेड्डी 24 साल तक अध्यक्ष बने रहें इसी तरह छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति 20 साल से स्वयं को अध्यक्ष बता रहा है इन सब परेशानियों के बीच मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन कैसे तैयार होगा।


